नावानगर में ईद की रौनक: इबादत, मोहब्बत और भाईचारे का दिखा खूबसूरत संगम

प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। साफ-सुथरे परिधानों में सजे लोग अल्लाह की इबादत में मग्न दिखे और नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।

नावानगर में ईद की रौनक: इबादत, मोहब्बत और भाईचारे का दिखा खूबसूरत संगम

केटी न्यूज/नावानगर

प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। साफ-सुथरे परिधानों में सजे लोग अल्लाह की इबादत में मग्न दिखे और नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। हर तरफ “ईद मुबारक” की गूंज सुनाई देती रही, जिससे पूरा माहौल खुशियों से सराबोर हो गया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला, जो नए कपड़े पहनकर सेवइयों और मिठाइयों का आनंद लेते नजर आए।

इसी क्रम में बरांव ईदगाह में भी बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। यहां सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। पूर्व डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा, पूर्व मुखिया अख्तर हुसैन तथा मडिया पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोगों के साथ ईद की खुशियां साझा कीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।पूरे प्रखंड में ईद का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की मिसाल बनकर उभरा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयां दीं और मीठी सेवइयों के साथ रिश्तों की मिठास को और गहरा किया।