बीएलओ की समीक्षा बैठक में लंबित फॉर्मों का जल्द करें निष्पादन, कॉलेजों में बनेगा निर्वाचन साक्षरता क्लब

प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बीएलओ की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन नोडल बीएलओ अजय कुमार विक्रांत ने किया।बैठक के दौरान बीडीओ ने बीएलओ ऐप पर लंबित फॉर्म 6, 7 और 8 के आवेदनों को शीघ्र निष्पादित करने का कड़ा निर्देश दिया।

बीएलओ की समीक्षा बैठक में लंबित फॉर्मों का जल्द करें निष्पादन, कॉलेजों में बनेगा निर्वाचन साक्षरता क्लब

केटी न्यूज।केसठ

प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बीएलओ की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन नोडल बीएलओ अजय कुमार विक्रांत ने किया।बैठक के दौरान बीडीओ ने बीएलओ ऐप पर लंबित फॉर्म 6, 7 और 8 के आवेदनों को शीघ्र निष्पादित करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी आवेदन में कागजात की कमी है, तो बीएलओ संबंधित व्यक्ति के घर जाकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें और स्थल सत्यापन पूरा करें।इसके साथ ही, बीडीओ ने क्षेत्र के सभी इंटर और डिग्री कॉलेजों में 'निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदाता जागरूक बनाने के लिए इस क्लब का गठन अनिवार्य है, जिसकी संयुक्त जिम्मेदारी बीएलओ और संबंधित कॉलेज के प्राचार्य की होगी।बैठक में प्रखंड क्षेत्र मुकेश कुमार ,मुनेश कुमार,सतेंद्र कुमार,लाल बाबू प्रसाद,फिरोज आलम,मुन्ना भारती के अलावे तमाम बीएलओ उपस्थित रहे।