Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जंगली सुअर के हमले में जख्मी किसान की इलाज के दौरान मौत, एक इलाजरत

जंगली सुअर के हमले में जख्मी किसान की इलाज के दौरान मौत, एक इलाजरत
फाइल फोटो

- गरहथा खुर्द गांव के बधार की है घटना, मवेशियों को बचाने में जंगली सुअर से भिंड़ गया था किसान

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

जंगली सुअर के हमले में जख्मी किसान की इलाज के दौरान मौत, एक इलाजरत

ब्र्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा खुर्द गांव में एक जंगली सुअर के हमले में गंभीर रूप से जख्मी एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो इलाजरत है। घटना उस वक्त हुई जब भरी दोपहरी किसान गांव से थोड़ी दूर बधार में अपने मवेशियों को चरा रहा था। इसी दौरान अचानक एक जंगली सुअर आ गया तथा मवेशियों को काटने लगा। जिसे बचाने के लिए किसान बृजनाथ यादव उम्र 55 वर्ष अपनी लाठी लेकर सुअर से भिंड़ गये।

जंगली सुअर के हमले में जख्मी किसान की इलाज के दौरान मौत, एक इलाजरत

इस दौरान सुअर ने उन्हें लहूलुहान कर दिया और भागने के क्रम में एक अन्य ग्रामीण हरिकीर्तन पासवान को भी जख्मी कर दिया। बाद में परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले गए, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण जंगली सुअर के आतंक से सहमें हुए है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम जंगली सुअर का रेस्क्यू करने नहीं पहुंची थी।

जंगली सुअर के हमले में जख्मी किसान की इलाज के दौरान मौत, एक इलाजरत

इधर ग्रामीण इस कदर भयजदा है कि बधार में मवेशियों को चराना छोड़ दिए है। अधिकतर लोग सुअर के डर से अपने बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे है। वही, इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि दियारे इलाके में अक्सर जंगली सुअर का आतंक किसानों को झेलना पड़ता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।