Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

इमाम हुसैन के शहादत पर चालीसवां ताजिया का आयोजन

प्रखंड के स्थानीय नया बाजार केसठ में इमाम हुसैन के शहादत पर गुरुवार की रात्रि में चालीसवां ताजिया का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुसलमान भाइयों द्वारा ताजिया रखा गया। ताजिया नियमानुसार गांव में भी भ्रमण कराया गया।

इमाम हुसैन के शहादत पर चालीसवां ताजिया का आयोजन

केटी न्यूज/केसठ 

प्रखंड के स्थानीय नया बाजार केसठ में इमाम हुसैन के शहादत पर गुरुवार की रात्रि में चालीसवां ताजिया का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुसलमान भाइयों द्वारा ताजिया रखा गया। ताजिया नियमानुसार गांव में भी भ्रमण कराया गया।

इस अवसर पर पारंपरिक रितियों के अनुसार रात्रि में बाना बनैठी, तलवारबाजी आदि का खेल प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ। जिसका उद्घाटन डुमरांव विधानसभा राजद के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम में पिअरो की टीम मौजूद रही। जिनके द्वारा बाना बनैठी, तलवारबाजी आदि खेल प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गामा पहलवान आदि मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम रात्रि में चला। शुक्रवार को रीति रिवाज के अनुसार पहलाम कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कमेटी के जिलानी खान, मिराजुद्दीन, आजाद अहमद, साबिर अली, जियाउल हक, परवेज आलम, रिजवान आलम, मिट्ठू खान, चांद खान सहित अन्य लोगों की सहभागिता बढ़ चढ़कर रही। कमेटी के कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार इसी कार्यक्रम के मद्देनजर आज 17 अगस्त रविवार को 12 बजे दिन में भी बाना बनैठी, तलवारबाजी आदि खेल प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है।

खेल प्रदर्शन सिकरहटा बनाम ककिला के बीच होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान, पूर्व चेयरमैन विद्या भारती आदि रहेंगे। खेल प्रदर्शन देखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए लोगों से अपील की जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।