सिपाही भर्ती परीक्षा के ड्यूटी में जा रहा होमगार्ड जवान हुा घायल

सिपाही भर्ती परीक्षा के ड्यूटी में जा रहा होमगार्ड जवान हुा घायल

केटी न्यूज/बक्सर

रविवार को शहर में केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड जवान को पिकअप से चोट लगने से जख्मी हो गया। ज़ख्मी जवान को अन्य साथियों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसारजख्मी जवान सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव के रहनेवाले भगवान साह की ड्यूटी सिपाही भर्ती परीक्षा

में लगी थी। वह अपने साथियों के साथ कार्यालय से पिकअप पर सवार होकर ड्यूटी स्थल पर जा रहा था। तभी बाजार समिति रोड स्थित स्कूल के पास पिकअप को बैक करने के दौरान चोट लग गई। जवान को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि जवान के सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस और होमगार्ड के अन्य जवान भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गई है।