Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

03 मई को हुई थी शादी, फ्रीज व सोने की चैन की ससुराल वाले कर रहे थे मांग

हत्या या आत्महत्या दोनों पहलू पर पुलिस कर रही जांच

केटी न्यूज़/नावानगर   

बासुदेवा ओपी क्षेत्र के अमीरपुर टोला में शादी के दो माह बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक नवविवाहिता की हत्या होने का मामला प्रकाश में आया है। नवविवाहिता की मायके वालों ने दहेज में फ्रिज एवं सोने की चैन की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या किए जाने की आरोप लगाई है। इधर हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। इस संबंध में मृतका गुड़ी देवी के पिता धनसोइ थाना के समहुता गांव निवासी संतोष कुमार ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ वासुदेवा ओपी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

दर्ज एफआईआर में मृतका के पिता ने बताया है कि मेरी बेटी गुड़ी कुमारी की शादी विगत 3 मई 2023 को हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप मेरे द्वारा अनेकों सामान दिया गया था। पर ससुराल में बेटी के जाने के बाद लोग फ्रिज और सोने की चैन के लिये उसे प्रताड़ित करने लगे। अंततः मांग पूरी नहीं होने पर मेरी पुत्री को उसके पति आनन्द कुमार उर्फ दुर्गेश कुमार, सास सावित्री देवी,

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

ससुर ह्रदय नारायण सिंह और ननद द्वारा जहर देकर हत्या कर दिया गया है। इधर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने पति आनन्द कुमार और सास सावित्री देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  है। इस संबंध में बासुदेवा ओपीध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि विवाहिता के पिता द्वारा चार लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया है जिसमे पति और सास को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

हत्या या आत्महत्या दोनों पहलू पर पुलिस कर रही जांच :

नवविवाहिता की हत्या की एफआईआर दर्ज होने के बाद भले ही मृतका के पति एवं सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर नवविवाहिता की हत्या हुई है या फिर वह आत्महत्या की है, इन दोनों पहलू पर पुलिस जांच में जुटी है। चूंकि अमीरपुर के ग्रामीणों की मानें तो मृतका के

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

ससुराल वाले काफी सीधे साधे परिवार है। इस संबंध में वासुदेवा ओपीध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि दर्ज एफआईआर पर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल दिया गया है। पर नवविवाहिता की हत्या हुई है या फिर खुद वह आत्महत्या की है। दोनों पहलू पर जांच की जा रही है। इस पूरे मामला का पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।