काजीपुर में इफ्तार से गूंजा भाईचारे का संदेश, रोजेदारों के साथ सैकड़ों लोग हुए शामिल

रमजान के पाक महीने में सिमरी प्रखंड के काजीपुर गांव में आयोजित दावत-ए-इफ्तार ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अनोखा उदाहरण पेश किया। बुधवार को केजीएन कॉम्पलेक्स के समीप इश्क-ए-मोहम्मदिया कमेटी की ओर से लगातार चौथे वर्ष भव्य इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोजेदारों के साथ विभिन्न समुदायों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। शाम होते-होते इफ्तार स्थल लोगों से गुलजार हो उठा।

काजीपुर में इफ्तार से गूंजा भाईचारे का संदेश, रोजेदारों के साथ सैकड़ों लोग हुए शामिल

केटी न्यूज/सिमरी

रमजान के पाक महीने में सिमरी प्रखंड के काजीपुर गांव में आयोजित दावत-ए-इफ्तार ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अनोखा उदाहरण पेश किया। बुधवार को केजीएन कॉम्पलेक्स के समीप इश्क-ए-मोहम्मदिया कमेटी की ओर से लगातार चौथे वर्ष भव्य इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोजेदारों के साथ विभिन्न समुदायों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। शाम होते-होते इफ्तार स्थल लोगों से गुलजार हो उठा।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। इफ्तार से पहले लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया।

नमाज-ए-मगरीब की अजान के साथ ही रोजेदारों ने खजूर और अन्य व्यंजनों से रोजा खोला। इसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार का लुत्फ उठाया।जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि रमजान आत्मसंयम, इबादत और इंसानियत की सेवा का महीना है। रोजेदारों की दुआएं कबूल होती हैं और लोगों को भलाई के कार्यों में आगे आना चाहिए। वहीं पूर्व मुखिया काजी उजैर आलम और मुखिया इम्तियाज अंसारी ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में गांव के युवाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों का अहम योगदान रहा।