गाजे बाजे के साथ भगवान भास्कर की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन -नही दिखे प्रसासन कर्मी

गाजे बाजे के साथ भगवान भास्कर की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन -नही दिखे प्रसासन कर्मी

- विसर्जन जुलूश में नाचते गाते जा रहे थे समिति सदस्य

केटी न्यूज/डुमरांव

लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान विभिन्न छठ घाटों पर स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को किया गया। पूजा समिति के सदस्यों ने जुलूस के शगल में यात्रा निकाल प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान डीजे की धुन पर समिति सदस्य नाचते गाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किए। दोपहर बाद से ही भगवान सूर्य की प्रतिमाओं का विसर्जन करने वाले पूजा समिति सदस्य सड़क पर उतर आए थे। वाहनों पर मूर्तियों का रख उसके पीछे चल रहे युवा घंटों नाचते रहे। विसर्जन जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

इस दौरान छठिया पोखरा पूजा समिति, नया तालाब पूजा समिति, लालगंज कड़वी पूजा समिति सहित कई अन्य पूजा समितियों ने भगवान भास्कर की प्रतिमाओं को पूरे विधि विधान से विसर्जन किया। वही ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिमा विसर्जन किए जाने की जानकारी मिली है। बता दें कि सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का चारदिवसीय महापर्व छठ संपन्न हुआ था।

वही मंगलवार को विजर्सन नहीं किया जाता है। यही कारण है कि बुधवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस शहर में आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस दौरान कई जगहों पर टैªफिक भी बाधित हुई। हालांकि विसर्जन के दौरान स्थानीय प्रशासन मुश्तैद था। जिसका नतीजा था कि विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। विसर्जन संपन्न होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।