Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा
Keshav Times

तियरा बाजार में ज्वेलर्स शॉप पर धावा, एक में लाखों की चोरी, दूसरे में चौकीदार की सतर्कता से टली वारदात

राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा बाजार में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से दो ज्वेलर्स दुकानों को निशाना बनाया। इस दौरान पूजा ज्वेलर्स से लाखों रुपये मूल्य के चांदी के गहनों की चोरी कर ली गई, जबकि पास की एस के ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास चौकीदार की सतर्कता से विफल हो गया।

तियरा बाजार में ज्वेलर्स शॉप पर धावा, एक में लाखों की चोरी, दूसरे में चौकीदार की सतर्कता से टली वारदात

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा बाजार में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से दो ज्वेलर्स दुकानों को निशाना बनाया। इस दौरान पूजा ज्वेलर्स से लाखों रुपये मूल्य के चांदी के गहनों की चोरी कर ली गई, जबकि पास की एस के ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास चौकीदार की सतर्कता से विफल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजमर्रा की तरह सोमवार की शाम पूजा ज्वेलर्स और एस के ज्वेलर्स के दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए थे।

तियरा बाजार में ज्वेलर्स शॉप पर धावा, एक में लाखों की चोरी, दूसरे में चौकीदार की सतर्कता से टली वारदात

रात गहराते ही बाजार सुनसान हुआ तो चोर अत्याधुनिक औजारों के साथ पहले पूजा ज्वेलर्स पहुंचे। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने काउंटर में रखे कीमती चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।इसके बाद चोरों ने पास स्थित एस के ज्वेलर्स का ताला तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान रात्रि गश्ती पर तैनात चौकीदार की आहट सुनते ही चोर घबरा गए और उसे खदेड़ने लगे। खुद को अकेला पाकर चौकीदार किसी तरह छिप गया और तुरंत राजपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

तियरा बाजार में ज्वेलर्स शॉप पर धावा, एक में लाखों की चोरी, दूसरे में चौकीदार की सतर्कता से टली वारदात

घटना की खबर फैलते ही तियरा बाजार में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने चौकीदार की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि अगर उसकी सतर्कता नहीं होती तो बाजार में कई दुकानों में बड़ी चोरी हो सकती थी। पूजा ज्वेलर्स के संचालक कमलेश सेठ ने बताया कि दुकान से लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2022 में भी उनकी दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी हो चुकी है।

तियरा बाजार में ज्वेलर्स शॉप पर धावा, एक में लाखों की चोरी, दूसरे में चौकीदार की सतर्कता से टली वारदात

मौके पर पहुंचे भोला सेठ, महेंद्र सिंह और संदीप राय सहित कई व्यापारियों ने घटना की कड़ी निंदा की, साथ ही इस बार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की प्रशंसा भी की। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे चोरों की पहचान की उम्मीद जताई जा रही है।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस वैज्ञानिक तरीके से हर एंगल से गहन जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

तियरा बाजार में ज्वेलर्स शॉप पर धावा, एक में लाखों की चोरी, दूसरे में चौकीदार की सतर्कता से टली वारदात

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।