किशोरी हत्या मामले में कोरानसराय पुलिस ने मामा को किया गिरफ्तार

कोरानसराय थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या मामले में पुलिस ने एक और अहम गिरफ्तारी की है। बुधवार को पुलिस ने डुमरांव निवासी लल्लू गोंड को गिरफ्तार किया, जो मृतका का मामा बताया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने मृतका के पिता राजकुमार गोंड को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

किशोरी हत्या मामले में कोरानसराय पुलिस ने मामा को किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव 

कोरानसराय थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या मामले में पुलिस ने एक और अहम गिरफ्तारी की है। बुधवार को पुलिस ने डुमरांव निवासी लल्लू गोंड को गिरफ्तार किया, जो मृतका का मामा बताया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने मृतका के पिता राजकुमार गोंड को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

घटना कुछ दिन पहले की है, जब किशोरी की हत्या और शव को गायब कर साक्ष्य छुपाने की बात सामने आई। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि किशोरी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छानबीन की जा रही थी। जांच के क्रम में मृतका के पिता की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

अब मृतका के मामा लल्लू गोंड की गिरफ्तारी से मामले में और स्पष्टता आई है। पुलिस का कहना है कि इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है, ताकि सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।