Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

कर्तव्य पथ की बलिवेदी पर चढ़ा मझरिया का लाल, गॉर्ड ऑफ ऑनर के बीच अंतिम विदाई

जिले का एक और लाल कर्तव्य पथ की बलि वेदी पर चढ़ गया है। कर्तव्य पथ की बलि वेदी पर चढ़ने वाले भारतीय थल सेना के सुबेदार मेजर श्रीकृष्ण प्रसाद मूल रूप से जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरियां गांव के रहने वाले है तथा एक महीना पहले उनकी पोस्टिंग जम्मू काश्मीर हुई थी।

कर्तव्य पथ की बलिवेदी पर चढ़ा मझरिया का लाल, गॉर्ड ऑफ ऑनर के बीच अंतिम विदाई

केटी न्यूज/बक्सर

जिले का एक और लाल कर्तव्य पथ की बलि वेदी पर चढ़ गया है। कर्तव्य पथ की बलि वेदी पर चढ़ने वाले भारतीय थल सेना के सुबेदार मेजर श्रीकृष्ण प्रसाद मूल रूप से जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरियां गांव के रहने वाले है तथा एक महीना पहले उनकी पोस्टिंग जम्मू काश्मीर हुई थी। 

मिली जानकारी अनुसार करीब एक पखवाड़े पूर्व ड्यूटि के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तथा वे ब्रेन स्टोक का शिकार हो गए। जिसके बाद साथी जवानों द्वारा उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोमा की अवस्था में वे 10 दिनों तक जीवन और मौत से जूझते रहे तथा आखिरकार जीवन की डोर टूट गई।

उनका शव पैतृक गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। वही, ग्रामीणों की आंखे भी नम हो आई थी। सेना के साथी जवान ही शव लेकर आए थे। इस दौरान उनके दरवाजे पर अंतिम दर्शन करने पूरा गांव उमड़ पड़ा था। 

कुछ देर के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर चरित्रवन स्थित मुक्तिधाम पहुंचे, जहां उनक बड़े पुत्र मनु राम ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान जवानों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दे अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने पीछे चार पुत्र, पुत्रवधु व नाती पोतों से भरा परिवार झोड़ गए है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।