स्टेशन रोड पर विधायक ने शुरू कराया गड्ढों का भराव, ईंट के टुकड़े डलवाकर दी तत्काल राहत

स्टेशन रोड की बदहाली, सड़क पर उभरे गड्ढों तथा प्री-मानसून की पहली बारिश में जलजमाव से सड़क के झील में तब्दील होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ गई है। केशव टाइम्स में प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने शुक्रवार को पहल करते हुए अपने व्यक्तिगत निधि से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में ईंट के टुकड़े डलवाकर अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कराया।

स्टेशन रोड पर विधायक ने शुरू कराया गड्ढों का भराव, ईंट के टुकड़े डलवाकर दी तत्काल राहत

केटी न्यूज/डुमरांव

स्टेशन रोड की बदहाली, सड़क पर उभरे गड्ढों तथा प्री-मानसून की पहली बारिश में जलजमाव से सड़क के झील में तब्दील होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ गई है। केशव टाइम्स में प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने शुक्रवार को पहल करते हुए अपने व्यक्तिगत निधि से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में ईंट के टुकड़े डलवाकर अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कराया।शुक्रवार को दोपहर बाद मजदूरों द्वारा राज हाई स्कूल खेल मैदान के सामने समेत उन स्थानों पर ईंट के टुकड़े डाले गए, जहां बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे और जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही थी।

विधायक की इस पहल से फिलहाल राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है।गौरतलब है कि हाल ही में करीब 1.31 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन रोड का मरम्मत कार्य कराया गया था। लेकिन प्री-मानसून की शुरुआती बारिश में ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। कई जगहों पर सड़क टूट गई और राज हाई स्कूल के सामने करीब 50 मीटर क्षेत्र में पानी जमा होकर सड़क को तालाब जैसा बना दिया था। इससे वाहन चालकों, छात्रों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।स्थानीय लोगों का कहना है कि ईंट के टुकड़े डालना केवल तात्कालिक समाधान है। सड़क की वास्तविक समस्या जल निकासी व्यवस्था की कमी और घटिया मरम्मत कार्य है।

लोगों ने संबंधित विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है ताकि बरसात के मौसम में आवागमन प्रभावित न हो।वहीं विधायक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि आम जनता की परेशानी को देखते हुए तत्काल राहत के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी संबंधित विभाग और अधिकारियों से बात की जाएगी। खबर के प्रकाशन के बाद शुरू हुई यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को उम्मीद है कि अब स्टेशन रोड की बदहाली दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।