नगर परिषद वसूलेगा बकाया राशि, भेज रहा नोटिस

नगर परिषद का विकास नगरवासियों से मिलने वाली होल्डिंग टैक्स की राशि पर निर्भर करती है। लेकिन, शहर में बड़े पैमाने पर होल्डिंग टैक्स बकाया है। जिसका असर विकास योजनाओं पर पड़ सकता है।

नगर परिषद वसूलेगा बकाया राशि, भेज रहा नोटिस

केटी, न्यूज/डुमरांव

नगर परिषद का विकास नगरवासियों से मिलने वाली होल्डिंग टैक्स की राशि पर निर्भर करती है। लेकिन, शहर में बड़े पैमाने पर होल्डिंग टैक्स बकाया है। जिसका असर विकास योजनाओं पर पड़ सकता है। उक्त बकाया राशि को वसूल करने के लिए नप अब सक्रिय हो गया है। बकायेदारों के पास नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। तीन नोटिस भेजने के बाद भी उनकी तरफ से कोई सूचना नहीं दी जा रही है। ऐसे में नप के पास उनपर कार्यवाई करने के आलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार बकाएदारों में होटल, स्कूल, कॉलेज, मॉल, गेस्ट हाउस जैसे बकाएदार शामिल हैं। इनके पास नप का लाखों रूपया बकाया है। नप से मिली जाकारी अनुसार कृषि कॉलेज, प्रखंड कार्यालय, हरियाणा पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, बी एम पी-4, बी एम पी प्रशिक्षण सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। वर्तमान समय में नगर में होटल और बड़े-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुल रहे हैं, उनसे भी टैक्स की वसूली की जा सकती है। नगरवासियों का कहना है कि नप का जो नियम है, उसके अनुसार कर सकता है। 

 क्या कहते हैं अधिकारी-    

होल्डिंग टैक्स नहीं देने वाले सभी बकायादारों के पास नोटिस भेजी जा रही है। तीन नोटिस का जबाव नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। - मनीष कुमार, ईओ, नगर परिषद, डुमरांव