Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

टीवी मुक्त पंचायत को लेकर जनप्रतिनिधियो के साथ अधिकारियों ने किया बैठक

डुमरांव प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने को लेकर विभागीय स्तर से जरूरी पहल की जा रही है। वर्ष 2025 तक देश को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे लेकर टीबी मुक्त पंचायत निर्माण की कवायद की जा रही है।

टीवी मुक्त पंचायत को लेकर जनप्रतिनिधियो के साथ अधिकारियों ने किया बैठक

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने को लेकर विभागीय स्तर से जरूरी पहल की जा रही है। वर्ष 2025 तक देश को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे लेकर टीबी मुक्त पंचायत निर्माण की कवायद की जा रही है। टीबी मुक्त पंचायत निर्माण को लेकर प्रखंड के दो पंचायत को चिह्नित किया गया हैं। जहां संभावित मरीजों की खोज के लिये सक्रिय रोगी खोज अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए कर्मियों को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि सक्रिय रोगी खोज अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित कराया जा सके। गुरूवार को डुमरांव प्रखंड कार्यलय स्थित सभागार कक्ष में बीडीओ संदीप कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता में टीवी मुक्त पंचायत को लेकर बैठक भी आयोजित किया गया।

टीवी मुक्त पंचायत को लेकर जनप्रतिनिधियो के साथ अधिकारियों ने किया बैठक

बैठक में सभी पंचायत के मुखिया एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरबी प्रसाद भी उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों ने की बताया टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए पंचायतों में सक्रिय रोगी खोज अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के तहत, संभावित मरीज़ों को चिह्नित किया जाता है और जांच के लिए सैंपल लिया जाता है। इसके बाद, सैंपल को नजदीकी डीएमसी में माइक्रोस्कोपिक जांच के लिए भेजा जाता है। वही आगे कहा की अगर पंचायत में कोई भी व्यक्ति टीवी का मरीज है। उसे पीएचसी भेजे। सरकार के द्वारा टीवी का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। यही नहीं आधा दर्जन मरीजो के बीच प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा किट का भी वितरण किया गया है। इस दौरान मुखिया इंदल सिंह, रामजी यादव, मुखलाल महतो, भरत तिवारी सहित अन्य भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।