Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

अगलगी में धान का बोझा व पुआल जलकर राख

स्थानीय गांव में पंचायत सरकार भवन के समीप दोपहर में अचानक हुई अगलगी से खलिहान में रखे करीब एक एकड़ का धान का बोझा व चार बिगहा का पुआल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अगलगी में धान का बोझा व पुआल जलकर राख

केटी न्यूज/केसठ 

स्थानीय गांव में पंचायत सरकार भवन के समीप दोपहर में अचानक हुई अगलगी से खलिहान में रखे करीब एक एकड़ का धान का बोझा व चार बिगहा का पुआल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  ज्ञात हो कि क्षेत्र में धान की कटाई का कार्य जोरों पर है। सभी किसान धान की कटनी में लगे हुए है। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर खलिहान में रखे धान के बोझा में धुंआ निकलता दिखाई दिया। वही आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपट इतनी तेज थी कि धान का बोझा व पुआल जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में गंगा प्रसाद का एक एकड़ का धान का बोझा, कृष्णमोहन कुशवाहा व किरण महतो का दो-दो बीघा का पशुओं के चारा के लिए खरीदकर रखा गया पुआल भी जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी किसी को पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पा कर पंचायत मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान और बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने मौके पर पहुंच पीड़ित किसान से मुलाकात कर मुवावजा दिलाने की बात कही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।