Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

कड़ाके की ठंड में बच्चों को राहत, डीएम ने किया स्कूल समय में बदलाव

बक्सर जिले में लगातार बढ़ती ठंड और उसके बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। ठंड के मौसम में छोटे बच्चों के बीमार पड़ने की बढ़ती आशंका को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी साहिला ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए समय-सीमा में अस्थायी बदलाव का आदेश जारी किया है।

कड़ाके की ठंड में बच्चों को राहत, डीएम ने किया स्कूल समय में बदलाव

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले में लगातार बढ़ती ठंड और उसके बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। ठंड के मौसम में छोटे बच्चों के बीमार पड़ने की बढ़ती आशंका को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी साहिला ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए समय-सीमा में अस्थायी बदलाव का आदेश जारी किया है।जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित, सुबह 9 बजे से पहले तथा शाम 4.30 बजे के बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी।

कड़ाके की ठंड में बच्चों को राहत, डीएम ने किया स्कूल समय में बदलाव

यह व्यवस्था 20 दिसंबर से लागू होकर 25 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी। जिला प्रशासन का मानना है कि इस समयावधि में तापमान बेहद कम रहने से बच्चों को ठंड लगने, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय पूरी तरह से बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। खासकर नन्हे बच्चों के लिए सुबह की ठंडी हवाएं और देर शाम का समय जोखिम भरा साबित हो सकता है।

कड़ाके की ठंड में बच्चों को राहत, डीएम ने किया स्कूल समय में बदलाव

ऐसे में स्कूल समय को नियंत्रित कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है।हालांकि, इस आदेश में उन कक्षाओं और परीक्षाओं को छूट दी गई है, जो प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित हैं। परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित किए जा सकेंगे, ताकि छात्रों की पढ़ाई और शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित न हो।जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन से आदेश का सख्ती से पालन करने और बच्चों के हित में सहयोग करने की अपील की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।