राजपुर ट्रिपल मर्डर, तीसरे दिन भी चला बुलडोजर ऐक्शन, भारी संख्या में मौजूद रही पुलिस

राजपुर के अहियापुर में 24 मई की सुबह हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस का बुलडोजर ऐक्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी मनोज यादव के रसेन स्थित आलीशन महल पर बुलडोजर चला ध्वस्त कर दिया। वहीं, अहियापुर में सामुदायिक भवन को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई भी की गई।

राजपुर ट्रिपल मर्डर, तीसरे दिन भी चला बुलडोजर ऐक्शन, भारी संख्या में मौजूद रही पुलिस

- मुख्य आरोपी मनोज यादव के रसेन स्थित आलीशान महल पर चला बुलडोजर, 24 मई को अहियापुर में हुई थी ट्रिपल मर्डर की घटना

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर के अहियापुर में 24 मई की सुबह हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस का बुलडोजर ऐक्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी मनोज यादव के रसेन स्थित आलीशन महल पर बुलडोजर चला ध्वस्त कर दिया। वहीं, अहियापुर में सामुदायिक भवन को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई भी की गई। 

इसके पहले पुलिस ने दो दिन तक अहियापुर स्थित मनोज मनोज व संतोष यादव के तिमंजिले मकान को तोड़ा था व संपति को जब्त किया था।लगातार तीसरे दिन पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपियों व अपराधियों में हड़कंप मच गया है। ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस जिस तरह से सख्त कदम उठा रही है तथा ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, उससे अपराधियों में डर बना हुआ है।

वहीं, जानकारी के अनुसार एक अन्य आरोपी धनसोई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बटेश्वर यादव की संपति कुर्क करने की प्रक्रिया चल रही हैै। पुलिस का कहना है कि इश्तेहार के बाद कभी भी उसके घर भी बुलडोजर चल सकता है। 

गौरतलब हो कि 24 मई की सुबह अहियापुर में पूर्व जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज यादव व पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव ने सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए गांव के एक परिवार के सदस्यों को घेरकर गोलीबारी की थी। इस घटना में जहां तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हुए थे, लेकिन घटना के बाद से पुलिस की कार्रवाई भी चर्चा में बनी है।

बयान

राजपुर में लगातार तीसरे दिन बुलडोजर ऐक्शन हुआ। पुलिस ने रसेन स्थित आरोपी मनोज यादव के मकान को तोड़ने के साथ ही वहां मिली संपति को जब्त किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अहियापुर ट्रिपल मर्डर के पीड़ितो को ऐतिहासिक न्याय दिलाया जाएगा। - शुभम आर्य, एसपी, बक्सर