Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

किशोरी से यौनाचार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

ब्रह्मपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी से यौनाचार धोखे से युवती का अश्लील वीडियो और वीडियो कॉलिंग पर बात की क्लिप बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओझावलिया के अमित यादव पिता महेश यादव के रूप में हुई है।

किशोरी से यौनाचार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से यौनाचार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

_ धमकी से डरी किशेारी ने दो बार खाया था जहर, अंत में पुलिस के समक्ष दर्ज कराया था बयान

केटी न्यूज/डुमरांव 

ब्रह्मपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी से यौनाचार धोखे से युवती का अश्लील वीडियो और वीडियो कॉलिंग पर बात की क्लिप बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओझावलिया के अमित यादव पिता महेश यादव के रूप में हुई है।

किशोरी से यौनाचार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि नामजद आरोपी को गांव के ही एक किशोरी से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। वह उसे शादी का झांसा दे पिछले चार महीने से यौनाचार कर रहा था। इस दौरान उसने धोखे से युवती का अश्लील वीडियो व वीडियो कॉलिंग पर बात की क्लीप बना लिया था तथा उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। उसकी प्रताड़ना से तंग आ किशोरी ने पहले 11 जुलाई को जहर खा जान देने की असफल कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी जब उसकी प्रताड़ना नहीं रूकी तो वह दुबारा 14 जुलाई को जहर खा ली। 

किशोरी से यौनाचार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

वायरल करने की धमकी

गंभीर अवस्था में बक्सर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया तथा वहीं, पर स्वजनों के हिम्मत दिलाने पर उसने पुलिस के समक्ष अपना लिखित बयान दिया, जिसके बाद आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इसी बीच एसडीपीओ अफाक कहते अंसारी के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने जिक्र किया था

किशोरी से यौनाचार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

कि उक्त युवक से वह चार महीना पहले बातचीत करना शुरू की थी। शुरू में वह अपने भाई के मोबाईल से ही बात कर रही थी, लेकिन जब भाई का मोबाईल खराब हो गया तो वह उसे एक फोन खरीदकर दिया था। इस दौरान उसने कई बार उसका यौन शोषण भी किया तथा शादी करने से मुकर गया और परिवार को जान से मारने की धमकी तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

किशोरी से यौनाचार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसडीपीओ ने कहा : अग्रिम कारवाई जारी

किशोरी ने बताया है कि उसकी प्रताड़ना से तंग आ उसने 10 जुलाई को अपने गांव से मौसी के घर ट्रेन से जा रही थी, लेकिन वह मुझे देख लिया और ट्रेन में चढ़ गया और डुमरांव स्टेशन पर मुझे ट्रेन में ही एक थप्पड़ मारने के साथ फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद मैने 11 जुलाई को जहर खा जान देने की कोशिश की, लेकिन मुझे आरा में इलाज करा बचा लिया गया।

किशोरी से यौनाचार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुबारा धमकी मिलने पर मैने 14 जुलाई को जहर खा लिया था। किशोरी का कहना है कि अब वह उससे शादी नहीं करना चाहती है। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

किशोरी से यौनाचार और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।