प्रमोद कुमार बने कोरानसराय के नये थानाध्यक्ष, लाइन हाजिर हुई माधुरी कुमारी

एसपी शुभम आर्य ने कोरानसराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके जगह राजपुर थाने में पद स्थापित प्रमोद कुमार को कोरानसराय थाने की कमान सौंपी गई थी।

प्रमोद कुमार बने कोरानसराय के नये थानाध्यक्ष, लाइन हाजिर हुई माधुरी कुमारी

केटी न्यूज/डुमरांव

एसपी शुभम आर्य ने कोरानसराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके जगह राजपुर थाने में पद स्थापित प्रमोद कुमार को कोरानसराय थाने की कमान सौंपी गई थी। एसपी का यह फैसला बेहतर पुलिसिंग के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि माधुरी कुमारी का लंबे समय से शिकायत मिल रहा था, जिसकी पुष्टि कराने के बाद एसपी शुभम आर्य ने यह कार्रवाई की है।

तबादले की चिट्ठी बक्सर पुलिस के सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई है। एसपी ने 24 घंटे के अंदर नये थानाध्यक्ष को कोरानसराय में योगदान करने का निर्देश दिया है। एसपी के इस फैसले से कोरानसराय थाना क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने एसपी के इस फैसले की जमकर सराहना की है।