लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस पर राजद कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।राजद के वरिष्ठ नेता एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता तथा गरीब, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज के रूप में देशभर में पहचान रखते हैं।

लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस पर राजद कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

केटी न्यूज/केसठ । 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।राजद के वरिष्ठ नेता एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता तथा गरीब, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज के रूप में देशभर में पहचान रखते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान दिलाने तथा उनकी आवाज को सत्ता के केंद्र तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों एवं अल्पसंख्यक समाज के उत्थान में लालू प्रसाद यादव का योगदान अविस्मरणीय है। सामाजिक न्याय की लड़ाई को गांव-गांव से लेकर संसद तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।पप्पू यादव ने कहा कि राजद परिवार लालू प्रसाद यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का उनका अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।