Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

डीएम के आदेश पर भी नहीं हटा रास्ते का गैरेज

डीएम के आदेश पर भी नहीं हटा रास्ते का गैरेज

- बुनियाद केन्द्र आने-जाने वाले रास्ते के बीचोबीच बना है पीएचसी का गैरेज

केटी न्यूज/डुमरांव 

डीएम के आदेश पर भी नहीं हटा रास्ते का गैरेज

दिव्यांगों के इलाज और अभ्यास के लिए डुमरांव प्रखंड कार्यालय में दो मंजिला बुनियाद केन्द्र बना हुआ है। इस दिव्यांग केन्द्र में जाने के लिए पीएचसी से होकर गुजरना पड़ता है। बुनियाद केन्द्र जाने वाले रास्ते में पीएचसी का गैरेज बना हुआ है। लिहाजा दिव्यांगों का लाना वाला वाहन वहां तक नहीं पहुंच पाता है, जिससे उन्हे गोद में उठाकर लाना और ले जाना पड़ता है। इस गैरेज को हटाने के लिए बुनियाद केन्द्र प्रबंधन ने डीएम को वस्तु स्थिति को अवगत कराते हुए गैरेज को हटाने की मांग की थी।

डीएम के आदेश पर भी नहीं हटा रास्ते का गैरेज

डीएम अंशुल अग्रवाल ने अपने अधिकारियों को भेज वस्तु स्थित की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोट के अनुसार गैरेज को हटाना जरूरी बताया गया था। डीएम ने दो माह पहले ही गैरेज को हटाने के लिए पीएचसी प्रभारी को आदेश निर्गत कर दिया और उसकी कॉपी बुनियाद केन्द्र प्रबंधन को भी भेजा गया। डीएम के आदेश आते ही बुनियाद केन्द्र प्रबंधन इस गैरेज को हटाने के लिए पीएचसी प्रभारी डार. आर बी प्रसाद पर दबाव बनाने लगा, लेकिन अभी तक उक्त गैरेज को वहां से हटाया नहीं गया है,

डीएम के आदेश पर भी नहीं हटा रास्ते का गैरेज

जिससे आज की तारीख में भी दिव्यांग उसी सकरा और गढ्ढेनुमा रास्ते से आने-जाने पर मजबूर हैं। बता दें की इस बुनियाद केन्द्र में दिव्यांग के डाक्टर, आंख, कान, नाक के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवा देते हैं। पूरे अनुमंडल क्षेत्र के दिव्यांग इस बुनियाद केन्द्र में पहुंचते हैं। ऐसे में सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि रास्ता नहीं होने से उन्हें कितनी परेशानी होती होगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।