Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

फुलवारी शरीफ के पास सड़क पर अचेतावस्था में मिला दुल्लहपुर निवासी आरपीएफ जवान, मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव निवासी एक आरपीएफ जवान की राजधानी पटना के समीप स्थित फुलवारी शरीफ में अचानक मौत हो गई है। मृतक गुलाब सिंह 40 वर्ष की पोस्टिंग दानापुर रेलवे स्टेशन पर थी तथा वह ड्यूटि पूरा कर अपने आवास पर जा रहा था, इसी दौरान फुलवारी शरीफ के पास सड़क पर वह अचानक अचेत हो गिर पड़ा।

फुलवारी शरीफ के पास सड़क पर अचेतावस्था में मिला दुल्लहपुर निवासी आरपीएफ जवान, मौत

- सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव का रहने वाला था मृतक जवान, परिवार में छाया मातम, साथी जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर से दी अंतिम विदाई

केटी न्यूज/सिमरी

स्थानीय थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव निवासी एक आरपीएफ जवान की राजधानी पटना के समीप स्थित फुलवारी शरीफ में अचानक मौत हो गई है। मृतक गुलाब सिंह 40 वर्ष की पोस्टिंग दानापुर रेलवे स्टेशन पर थी तथा वह ड्यूटि पूरा कर अपने आवास पर जा रहा था, इसी दौरान फुलवारी शरीफ के पास सड़क पर वह अचानक अचेत हो गिर पड़ा।

फुलवारी शरीफ के पास सड़क पर अचेतावस्था में मिला दुल्लहपुर निवासी आरपीएफ जवान, मौत

इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी आरपीएफ दानापुर को दी। सूचना मिलते ही साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे तथा उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।

फुलवारी शरीफ के पास सड़क पर अचेतावस्था में मिला दुल्लहपुर निवासी आरपीएफ जवान, मौत

मृतक की पत्नी रिंकू देवी तथा दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। जबकि, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। वहीं, स्वजनों द्वारा भारी मन से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परंपरा का निर्वहन करते हुए आरपीएफ जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर से उन्हें अंतिम विदाई दी। 

फुलवारी शरीफ के पास सड़क पर अचेतावस्था में मिला दुल्लहपुर निवासी आरपीएफ जवान, मौत

इधर, जवान की मौत की खबर से पैतृक गांव दुल्लहपुर में मायूशी छाई है। ग्रामीणों का कहना है कि वह, काफी मिलनसार प्रवृति का था तथा जब भी गांव आता था तो सबसे मिलजुलकर ही वापस अपनी ड्यूटि पर जाता था। यहीं कारण है कि उसकी मौत की खबर से ग्रामीण स्तब्ध है।

फुलवारी शरीफ के पास सड़क पर अचेतावस्था में मिला दुल्लहपुर निवासी आरपीएफ जवान, मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।