Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

कोपवा मां काली मंदिर बक्सर में महासप्तशती पाठ कर हुआ रुद्राभिषेक

अमावस्या तिथि पर मां काली मंदिर कोपवा में महासप्तशती पाठ का आयोजन किया गया इस दौरान पाठ से पहले मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए हवन पूजन भव्य आरती का आयोजन किया गया। इससे पहले रुद्राभिषेक का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां काली मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए 108 अमावस्या को महा सप्तशती का पाठ, हवन पूजन आरती करने का निर्णय कमिटी द्वारा लिया गया है।

कोपवा मां काली मंदिर बक्सर में महासप्तशती पाठ कर हुआ रुद्राभिषेक
केटी न्यूज/ बक्सर (नावानागर):– अमावस्या तिथि पर मां काली मंदिर कोपवा में महासप्तशती पाठ का आयोजन किया गया इस दौरान पाठ से पहले मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए हवन पूजन भव्य आरती का आयोजन किया गया। इससे पहले रुद्राभिषेक का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां भगवान शिव का पार्थिव पूजन करके भांग, फूल माला, दूध,गंगाजल एवं जल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। 

कोपवा मां काली मंदिर बक्सर में महासप्तशती पाठ कर हुआ रुद्राभिषेक

108 अमावस्या को महा सप्तशती का पाठ कराने का निर्णय
मां काली मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए 108 अमावस्या को महा सप्तशती का पाठ, हवन पूजन आरती करने का निर्णय कमिटी द्वारा लिया गया है। विशेष पूजा के लिए बनारस से आए आचार्य सुशील शास्त्री की टीम आई है। इसी क्रम में कोपवा गांव के काली मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए सोमवार की रात सोलहवीं अमावस्या को बनारस से आए आचार्यो सुशील शास्त्री की टीम द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई और अहले सुबह हवन किया गया। हवन के बाद हजारों लोगो में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। 
कई लोग आशीर्वाद लेने पहुंचे
कार्यक्रम में माता का आशीर्वाद लेने अनुमंडलाधिकारी कुमार पंकज, कोरानसराय थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित अन्य पहुंचे। अतिथियों का स्वागत माता की चुनरी देकर किया गया। मौके पर शुभम सिंह, करिया सिंह, मुटुर सिंह, प्रिंस सिंह, अखिलेश सिंह, अमिताभ कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ,अवधेश कुमार सिंह, गीता सिंह, अरुण सिंह पहलवान रामेश्वर सिंह, सनमून सिंह, रामजी सिंह, पप्पू सिंह, अरुण जी, राहुल सिंह, लुलु सिंह, मुन्ना सिंह, भोला सिंह, अभिषेक सिंह, समेत कई लोग थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।