Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा
Keshav Times

सनसनी : बक्सर में गंगा किनारे मिला अज्ञात युवती का लाश,जांच में जुटी पुलिस

सनसनी : बक्सर में गंगा किनारे मिला अज्ञात युवती का लाश,जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव में शनिवार की सुबह एक युवती की लाश मिली। उसकी उम्र तकरीबन 25 वर्ष है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले पहचान में जुट गई। लेकिन जब घंटो के प्रयास के बाद पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दी। वही पुलिस द्वारा उसके शव को विभिन्न साइबर सेनानी गु्रपों में भेज पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार कृतपुरा में गंगा नदी के किनारे उक्त युवती के शव को सुबह में स्थानीय ग्रामीणो ंने देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वैसे उसके पहनावे तथा रंग रूप को देख आशंका जताई जा रही हैं कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त होगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकता हैं। फिलहाल पुलिस उसके शिनाख्त का प्रयास कर रही हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।