Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

ट्रांसफर-पोस्टिंग में सिंगल महिला को मिलेगी बड़ी राहत, नीतीश कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव,दिव्यांग और बीमार शिक्षक का भी रखेंगे विशेष ध्यान

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसी माह पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर घोषणा की थी कि इस माह के अंत तक शिक्षकों के स्थानातंरण-पदस्थापन की नीति तय हो जाएगी।

ट्रांसफर-पोस्टिंग में सिंगल महिला को मिलेगी बड़ी राहत, नीतीश कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव,दिव्यांग और बीमार शिक्षक का भी रखेंगे विशेष ध्यान
Bihar Education

केटी न्यूज़/बिहार

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसी माह पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर घोषणा की थी कि इस माह के अंत तक शिक्षकों के स्थानातंरण-पदस्थापन की नीति तय हो जाएगी।अब बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए जल्द ही स्थानांतरण और पदस्थापन की नई नीति लागू होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित नीति के मसौदे को मंजूरी दे दी है और अब इसे विधि विभाग से मंतव्य लेकर मंत्रिमंडल में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

ट्रांसफर-पोस्टिंग में सिंगल महिला को मिलेगी बड़ी राहत, नीतीश कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव,दिव्यांग और बीमार शिक्षक का भी रखेंगे विशेष ध्यान

इस नीति के तहत दिव्यांग महिला, असाध्य रोगों से पीड़ित शिक्षक, महिला शिक्षक एवं ऐसी महिलाएं जो सिंगल हैं, इनका विशेष ध्यान रखेंगे।इसके आलोक में शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित नीति पर होमवर्क पूरा कर लिया है। शिक्षा विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों के स्थानातंरण-पदस्थापन की प्रस्तावित नीति तैयार है। इसमें शामिल सभी बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। 

ट्रांसफर-पोस्टिंग में सिंगल महिला को मिलेगी बड़ी राहत, नीतीश कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव,दिव्यांग और बीमार शिक्षक का भी रखेंगे विशेष ध्यान

राज्य में साढ़े पांच लाख से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें पुराने वेतनमान वाले, बिहार लोक सेवा से बहाल और नियोजित शिक्षक शामिल हैं। शिक्षकों के पदस्थापन और स्थानांतरण को लेकर विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में दो जुलाई को कमेटी गठित की गयी थी। कमेटी द्वारा तैयार प्रस्ताव को लेकर इसके अध्यक्ष और सदस्यों के साथ विभागीय मंत्री और विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने भी विमर्श किया है।

ट्रांसफर-पोस्टिंग में सिंगल महिला को मिलेगी बड़ी राहत, नीतीश कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव,दिव्यांग और बीमार शिक्षक का भी रखेंगे विशेष ध्यान

प्रस्तावित नीति के ड्राफ्ट को शिक्षा विभाग द्वारा मंजूर किए जाने के बाद उस पर सरकार से मुहर लगने की औपचारिकता मात्र रह गयी है। कैबिनेट की प्रस्तावित नीति पर मुहर लगने के साथ ही उसकी अधिसूचना जारी होगी। फिर, उसके कार्यान्वयन की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादला नीति बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल अंतिम चरण में है। इसी आधार पर शिक्षकों का पदस्थापन और स्थानांतरण किया जाएगा। दिव्यांग, असाध्य रोगों से पीड़ित और महिला शिक्षक का विशेष ध्यान रखेंगे। सेवानिवृत्ति की कगार पर पहुंचे शिक्षकों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।