केसठ में गूंज उठा जय श्री राम के नारे

राम नवमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार की अगले सुबह से ही महिला पुरुषों, युवा युवतियों की भीड़ देखी गई।मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद भव्य हवन का अनुष्ठान किया गया था। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों की तांता देखी गई, तो वहीं इसी कड़ी में युवकों के द्वारा एक भव्य जुलूस का आयोजन किया गया था। जिसका नेतृत्व में मोहित दुबे ने किया।

केसठ में गूंज उठा जय श्री राम के नारे

--रामनवमी के अवसर पर निकाली गई जुलूस,पुलिस की रही तैनाती

केटी न्यूज/केसठ।

 राम नवमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार की अगले सुबह से ही महिला पुरुषों, युवा युवतियों की भीड़ देखी गई।मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद भव्य हवन का अनुष्ठान किया गया था। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों की तांता देखी गई, तो वहीं इसी कड़ी में युवकों के द्वारा एक भव्य जुलूस का आयोजन किया गया था। जिसका नेतृत्व में मोहित दुबे ने किया। जुलूस निकलने के पूर्व सैकड़ों लोगों ने मां भवानी की पूजा अर्चना के तत्पश्चात जुलूस मां भवानी मंदिर के प्रांगण से नया बाजार, पुराना बाजार, का रथ के साथ भ्रमण कर पुनः मां भवानी मंदिर के प्रांगण में संपन्न हो गया।

इस दौरान पूरा क्षेत्र महावीरी पताको से पटा हुआ था। जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा था। वहीं सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पैदल और मोटरसाइकल से पूरा क्षेत्र का जय श्री राम नारे के साथ भ्रमण किया।जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर नावानगर पुलिस चौक चौराहों पर तैनाती दिखी। जुलूस को ले युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। वह इस दौरान युवाओं ने अस्त्र शस्त्रों और डीजे की धुन पर खूब थिरकते नजर आए। मौके पर नावानगर पुलिस के अलावे रामजी चौकीदार,मनोज चौकीदार, रवि चौकीदार,मनु तिवारी,संतोष दुबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। वहीं जुलूस में जय श्रीराम के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था।