Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क, निर्वाची पदाधिकारियों ने की राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को डुमरांव अनुमंडल कार्यालय में डुमरांव एवं ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डुमरांव के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं ब्रह्मपुर के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता द्वारा संयुक्त रूप से की गई ।

मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क, निर्वाची पदाधिकारियों ने की राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक

मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क, निर्वाची पदाधिकारियों ने की राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक

केटी न्यूज/बक्सर।

मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क, निर्वाची पदाधिकारियों ने की राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना और सभी दलों को इससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी देना था। इस दौरान अधिकारियों ने मतगणना केंद्रों पर की गई तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, अभिकर्ताओं के प्रवेश पास वितरण की प्रक्रिया तथा मतगणना के दौरान पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।

मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क, निर्वाची पदाधिकारियों ने की राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक

निर्वाची पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतगणना कार्य पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चरण की गणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने अभिकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मतगणना केंद्र पर शांति एवं अनुशासन बनाए रखें, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क, निर्वाची पदाधिकारियों ने की राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक

बैठक में यह भी बताया गया कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत अभिकर्ता एवं पासधारी व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। पास वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह से नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से की जाएगी। इसके साथ ही मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क, निर्वाची पदाधिकारियों ने की राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक

निर्वाची पदाधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आयोग द्वारा जारी आचार-संहिता का पूर्ण पालन करें और मतगणना के दिन सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है, जिसमें सभी पक्षों का सहयोग अपेक्षित है।

मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क, निर्वाची पदाधिकारियों ने की राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक

बैठक में संबंधित पदाधिकारीगण, निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अभिकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए मतगणना दिवस पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।