घंटे भर के अंतराल में हुई दंपति की मौत, एक साथ निकली अर्थी

घंटे भर के अंतराल में हुई दंपति की मौत, एक साथ निकली अर्थी
दंपति की फाईल फोटो

साथ जीने व साथ मरने की कसमें पूरी कर गए 84 वर्षीय कमला प्रसाद सोनार 

केटी न्यूज/बक्सर

सात फेरों के समय साथ जीने और साथ मरने की कसमें तो सभी खाते है, लेकिन इसे पूरा करने का नसीब शायद ही किसी को मिलता है। बक्सर में एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला है, जब एक दंपति की मौत एक घंटे के अंतराल पर हो गई। इसके बाद परिजनों ने एक साथ उनकी अर्थी निकाली तथा एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। यह वाकया बक्सर नया चौक इलाके के मुख्य डाकघर के पास की है। जानकारी के अनुसार नया चौक निवासी 84 वर्षीय कमला प्रसाद सोनार की पत्नी रामदुलारी का सोमवार को निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही कमला प्रसाद इस सदमें को बर्दाश्त नहीं की सके और एक घंटे के अंतराल पर वे भी चल बसे। मानों वे साथ जीने और साथ मरने के कसमों को पूरा कर गए। एक साथ मां व पिता की मौत से पूरा परिवार मर्माहत हो उठा। वही आस पास के लोग इसे संयोग बता रहे थे। बहरहाल लोगों के सुझाव पर उनके पुत्रों जयप्रकाश, विनोद और राजकुमार ने दोनों की आर्थी सजाई एक उस पर एक साथ लिटाया तथा मुक्तिधाम चरित्रवन घाट ले जाकर एक साथ मुखाग्नि दे उन्हें पंचतत्व में विलिन किए। दूसरे दिन भी शहर में इस दंपति के एक साथ प्राण त्यागने की घटना की चर्चा होते रही। लोग आश्चर्य मिश्रित दुख के भाव में इस घटना की चर्चा कर रहे थे तथा कमला प्रसाद और रामदुलारी के प्रेम की मिसाल दे रहे थे।