Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी साहिला द्वारा शहर के महत्वपूर्ण मार्ग बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक लगभग 4.20 किलोमीटर लंबे सड़क खंड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे निर्माणाधीन सिवरेज व नाला व्यवस्था की प्रगति, गुणवत्ता और उपयोगिता की बारीकी से समीक्षा की गई।

बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी साहिला द्वारा शहर के महत्वपूर्ण मार्ग बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक लगभग 4.20 किलोमीटर लंबे सड़क खंड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे निर्माणाधीन सिवरेज व नाला व्यवस्था की प्रगति, गुणवत्ता और उपयोगिता की बारीकी से समीक्षा की गई।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि सड़क किनारे बन रहे नाले की ऊंचाई यदि सड़क के लेवल के अनुरूप नहीं रखी गई, तो भविष्य में वर्षा के समय जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

इस पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग बक्सर को स्पष्ट निर्देश दिया कि नाले का निर्माण सड़क के लेवल के अनुसार ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि बारिश का पानी आसानी से बह सके और शहरवासियों को जलजमाव से राहत मिल सके।डीएम ने नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी को भी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि नाले से निकलने वाले पानी को बिना ट्रीटमेंट के सीधे नदी में छोड़ा जाना पर्यावरण के लिए घातक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाले का पानी पूरी तरह ट्रीटमेंट होने के बाद ही नदी में प्रवाहित किया जाए, जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके।

बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को वॉटर सिवरेज एवं ट्रीटमेंट प्लांट के प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन स्थल का स्वयं निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता, कार्यप्रणाली और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर की सिवरेज व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता, समयसीमा और जनहित सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के विकसित होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर की स्वच्छता और जलनिकासी व्यवस्था भी मजबूत होगी।

बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।