Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

बिजली कंपनी ने चौगाईं में शिविर लगा निपटाए उपभोक्ताओं की समस्याएं

बिजली कंपनी ने चौगाईं में शिविर लगा निपटाए उपभोक्ताओं की समस्याएं

- शिविर में बिल सुधार के 21 समेत तीन दर्जन मामलों का किया गया समाधान

केटी न्यूज/चौगाईं

साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड कंपनी ( एसबीपीडीसीएल ) द्वारा शुक्रवार को चौगाईं प्रखंड कार्यालय में एक शिविर लगा उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उसका निराकरण किया गया। यह शिविर चौगाईं प्रशाखा के जेई शैलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। 

जेई शैलेश ने बताया कि शिविर में विपत्र सुधार के 21 आवेदन आए थे, जिसका समाधान कर दिया गया। इसके अलावे चौगाईं से ही एक उपभोक्ता राजन कुमार शिविर मेें पहुंचे थे, जिन्होंने वर्ष 2017 में विद्युत का कनेक्शन लिया था, लेकिन उन्हें आज तक एक भी बार कंपनी द्वारा बिल नहीं दिया गया था। जेई ने तत्काल उनका बिल निकलवा दिया और कहा कि अब प्रत्येक महीने आपके पास बिल जाएगा। 

इस शिविर का सबसे सकारात्मक पहलू यह रहा कि चौगाईं के तीन उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की खूबियों से प्रभावित हो खुद अपने मीटर को स्मार्ट मीटर में तब्दील करने की गुहार लगाए। जेई ने इसे विभाग के लिए काफी अच्छी पहल बताई और कहा कि स्मार्ट मीटर के संबंध में जो भ्रांतियां फैलाई गई है वह अब धीरे-धीरे दूर हो रही है। इसके अलावे शिविर मेें 7-8 ऐसे भी उपभोक्ताओं ने आवेदन दिया था, जिनका मीटर खराब था। जेई ने तत्काल इसकी जांच कर मीटर बदलने का निर्देश मातहतों को दिया। 

शिविर को संपन्न कराने में जेई के साथ ही सुपरवाईजर दिनेश कुमार, असिस्टेंट निर्मल कुमार समेत प्रखंड के सभी बिजली मिस्त्री व अन्य कर्मी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।