दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

- फिर से चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने लगी गंगा

केटी न्यूज/बक्सर 

पिछले तीन दिनों से गंगा के जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है। हालांकि शनिवार को सुबह के अपेक्षा दोपहर बाद रफ्तार जरूर कम हुआ है। सुबह में जहां प्रति घंटे रफ्तार 2 सेमी प्रतिघंटा था। सुबह आई बजे जलस्तर 56.040 दर्ज किया गया था। वही दोपहर बाद गंगा के जल स्तर बढ़ने का रफ्तार घटकर प्रति घंटे 1 सेमी हो गया था।

केन्द्रीय जल आयोग द्वारा शाम पांच बजे जारी अपडेट में जलस्तर को 56.09 मीटर रिकार्ड किया गया। हालांकि अभी गंगा चेतावनी बिंदु से दूर है तथा जलस्तर बढ़ने का रफ्तार कम हो गया है। जिस कारण बाढ़ का खतरा टलता दिख रहा है। बता दें कि इस सीजन मंे यह तीसरा मौका है जब गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है।