Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

डुमरांव में उल्लास के साथ लहराया गया तिरंगा, आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

डुमरांव में उल्लास के साथ लहराया गया तिरंगा, आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास भरे माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेजों, कार्यालयों व प्रतिष्ठानों के अलावे हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के घरों पर भी तिरंगा फहराया गया। मुख्य समारोह राज हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित हुआ था, जहां एसडीओ कुमार पंकज ने झंडोतोलन कर परेड का निरीक्षण किया।

डुमरांव में उल्लास के साथ लहराया गया तिरंगा, आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस दौरान एनसीसी कैडेटो व एनएसएस के वोलंटियरों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद देर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। वही जानकारी के अनुसार एसडीओ कार्यालय में एसडीओ हरेन्द्र कुमार ने, एसडीपीओ कार्यायल में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने, संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल में निदेशक डा रमेश सिंह, राइजिसंग सन इंटरनेशलन स्कूल में डायरेक्टर ब्रह्मा ठाकुर, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के कार्यालय में

डुमरांव में उल्लास के साथ लहराया गया तिरंगा, आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिलाध्यक्ष रामबहादूर सिंह, डुमरांव थाना में थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अनुपा देवी, आथर के एसएनपी शांति निकेतन में व्यवस्थापक रासबिहारी सिंह ने झंडोतोलन किया। संत जॉन व राइजिंग सन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत, नृत्य, नाटक, कौव्वाली तथा भाषण देकर उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया था। वही आथर के एसएनपी स्कूल की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

डुमरांव में उल्लास के साथ लहराया गया तिरंगा, आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिसमें छात्रा आराध्या मिश्र का एकल नृत्य पर दर्शक झूम उठे। मौके पर प्राचार्य सुनील कुमार मिश्र, अमित पांडेय, राजू राज, सीबी सिंह, शुत्रुघ्न्न सिंह, चुन्नु सिंह आदि मौजूद थे। वही दूसरी तरफ पुराना भोजपुर के युवा एकलव्य सशक्त बल द्वारा 51 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाला गया। जबकि हरियाली जीविका महिला समूह की संचालिका पुष्पा देवी ने जीविका दीदियों के साथ झंडोतोलन किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।