सोमवार को बक्सर में केन्द्रीय मंत्री सतीश दूबे का होगा सम्मान समारोह, तैयारी पूरी

केन्द्र सरकार मे कोयला एवं खान विभाग के केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश दूबे सोमवार को बक्सर आएंगे। यह उनका पहला बक्सर आगमन है।

सोमवार को बक्सर में केन्द्रीय मंत्री सतीश दूबे का होगा सम्मान समारोह, तैयारी पूरी

- कार्यक्रम संयोजक विजय मिश्र ने दी जानकारी, आयोजित होगा जन संवाद

केटी न्यूूज/बक्सर

केन्द्र सरकार मे कोयला एवं खान विभाग के केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश दूबे सोमवार को बक्सर आएंगे। यह उनका पहला बक्सर आगमन है। उनके बक्सर आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा, वही एक जनसंवाद का आयोजन भी किया गया है। जिसे केन्द्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। यह आयोजन बक्सर नगर भवन में होगा। इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सह जन संवाद व सम्मान समारोह के संयोजक विजय मिश्र नेे कहा कि आयोजन की तैयारी पूूरी कर ली गई है। केन्द्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को ले कार्यकर्ताओं में उत्साह है तथा इसे सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जी जान से लगे है। उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह के बाद केन्द्रीय मंत्री एक जन संवाद को भी संबोधित करेंगे। विजय मिश्र ने कहा कि इस जन संवाद मे जिले के हजारों लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को ले व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। उन्हाेने कहा कि केन्द्रीय मंत्री का स्वागत ऐतिहासिक होगा, इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।