अमंगल : गंगा में डूबने से अधेड़ की मौत

अमंगल :  गंगा में डूबने से अधेड़ की मौत
पीड़ित परिवार को चेक देते बीडीओ व अन्य

- गोताखोरों ने डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद खोजा शव

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर )

 सिमरी प्रखंड के एक अधेड़ की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। घटना सुबह सात बजे गंगौली गांव से उत्तर पकड़ी घाट की है। मृतक यदुनाथ यादव उम्र 55 वर्ष रामदास राय के डेरा ओपी थाना क्षेत्र के श्रीकांत राय के डेरा गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार वह सोमवार को गंगा स्नान करने गया था। सुबह करीब सात बजे पकड़ी घाट पर नहाने के दौरान ही गहरे पानी में चला गया। जिस कारण वह नदी में डूबने लगा। आसपास में नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उनका प्रयास विफल हो गया। तत्काल इसकी सूचना ग्रामीण गोताखोरों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते हैं स्थानीय पुलिस के साथ सिमरी बीडीओ शशिकांत शर्मा, सीओ कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। हालाकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने से पहले गोताखोर शव की तलाश का काम शुरू कर चुके थे।

करीब 8:30 बजे गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वह जब सबको पानी से निकाल दरवाजे पर लाया गया तो घर के महिलाओं की चीख से गांव का माहौल गमगीन हो गया। बीडीओ शशिकांत ने परिजनों को राहत का मरहम लगाते हुए तत्काल परिवारिक अनुदान के तहत 20 हजार रुपए का चेक दिया। जबकि गंगौली पंचायत के मुखिया द्वारा भी कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत उसके परिजनों को 3000 दिए। पुलिस ने शव का पंचनामा करवा पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा। गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिले भर में गंगा समेत अन्य नदियों में डूबने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जानकारों का कहना है कि बाढ़ के बाद अभी भी नदिया अपने सामान्य रूप में नहीं आई है। नदियों में पानी अधिक होने, कटाव तथा तेज धार के चलते लोग डूब रहे हैं। ऐसे में लोगों को अभी सावधानी बरतनी चाहिए।