Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बक्सर में गोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

बक्सर में बुधवार को वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर सनातन सेवा संस्थान द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले के कई सम्मानित नागरिकों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बक्सर में गोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बक्सर में गोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

केटी न्यूज/बक्सर

गोष्ठी की शुरुआत शहीद चंद्रशेखर आजाद के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और देशभक्ति की भावना पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि आजाद सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि वे भारतीय युवाओं के लिए साहस, संकल्प और बलिदान का प्रतीक हैं।

वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बक्सर में गोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर श्रीवास्तव, भरत प्रसाद, इतिहासविद अखिलेश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय और इंद्रजीत चौबे प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने आजाद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की और युवाओं को उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बक्सर में गोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

कार्यक्रम में अधिवक्ता पवन कुमार राय, अरुण उपाध्याय, राघव कुमार पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज उपाध्याय, संजय चौबे, गणेश वर्मा, अभिषेक ओझा, आनंद पांडेय, अशोक ओझा, आशुतोष यादव, कृष्णा जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बक्सर में गोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

गोष्ठी में वक्ताओं ने यह भी कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों के बलिदान को भूलना भारत के भविष्य के साथ अन्याय होगा। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को इतिहास की जानकारी और प्रेरणा देने की आवश्यकता है।

वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बक्सर में गोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि सनातन सेवा संस्थान ऐसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का कार्य करता रहेगा।

वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बक्सर में गोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।