Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत, पसरा मातम

धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत, पसरा मातम

धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत, पसरा मातम

-- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरपुर गांव की है घटना, खेत से पशुचारा लेकर लौट रहा था मृतक, पोल से टूटकर गिरे जर्जर तार की चपेट में आने से हुई मौत

केटी न्यूज/चौसा

पोल से टूटकर गिरे धारा प्रवाहित जर्जर तार की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरपुर गांव के बधार में मंगलवार की सुबह हुई है।  मृतक की पहचान स्थानीय कमरपुर गांव निवासी धर्मराज सिंह के 37 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, पीड़ित परिजनों के अलावे ग्रामीणों में बिजली विभाग के लापरवाही के प्रति गहरा आक्रोश है।

धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत, पसरा मातम

मिली जानकारी के अनुसार योगेन्द्र सुबह में पशुचारा लाने बधार गया था। पशुचारा लेकर वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक पोल से जर्जर तार टूटकर गिरा था, जिसके संपर्क में आ योगेन्द्र बूरी तरह से झुलस गया था। इसकी जानकारी मिलते ही उसके स्वजन उसे उठाकर तुरंत चौसा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत, पसरा मातम

इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के कं्रदन चित्कार से माहौल गांव का माहौल गमगीन हो गया था। वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत, पसरा मातम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।