Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

महरौरा प्राथमिक विद्यालय के नये भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

डुमरांव से सटे महरौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में भवन की कमी से बच्चें खुले आसमां तले पढ़ाई करने को मजबूर हो रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल वहां भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। लगे हाथ निर्माण कार्य शुरू भी हो गया, लेकिन सोमवार को निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने गुणवत्ता के मानक पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगा बवाल काटा।

- बोले ग्रामीण बिना प्राक्कलन बोर्ड लगाए हो रहा है काम, मानक के अनुरूप नहीं गिराया गया है छड़ व ईंट

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव से सटे महरौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में भवन की कमी से बच्चें खुले आसमां तले पढ़ाई करने को मजबूर हो रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल वहां भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। लगे हाथ निर्माण कार्य शुरू भी हो गया, लेकिन सोमवार को निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने गुणवत्ता के मानक पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगा बवाल काटा।

महरौरा प्राथमिक विद्यालय के नये भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

महरौरा प्राथमिक विद्यालय के नये भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

स्कूल के पास एकजुट हुए ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, लेेकिन प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, ताकी यह पता चल सके कि यह कितनी की योजना है। इसके अलावे जेई ने बताया था कि पांच फीट गहरा नींव काटा जाएगा, लेकिन संवेदक नींव काटने के बजाए हाथीपांव काट दीवाल का निर्माण शुरू करा रहा था।

महरौरा प्राथमिक विद्यालय के नये भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

महरौरा प्राथमिक विद्यालय के नये भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

ग्रामीण गुड्डू राय, श्रीकांत राय, मदन राय, पारस राय, रामाकांत राय, कन्हैया राय, अजीत राय, गोपाल राय, प्रदोष राय, शशिकांत कुमार राम, बाबूलाल राम आदि का कहना है कि विद्यालय निर्माण में जो ईंट, सिमेंट व छड़ लगाया जा रहा है वह मानक के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डुमरांव के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भी की। हालांकि, ग्रामीणों के विरोध के बाद संवेदक ने तत्काल जेसीबी मंगवा नींव कटाई शुरू कराया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

महरौरा प्राथमिक विद्यालय के नये भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

महरौरा प्राथमिक विद्यालय के नये भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

कहते है डीपीओ

प्राथमिक विद्यालय महरौरा में काफी प्रयास के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। ग्रामीणों ने मानक की अनदेखी का आरोप लगाया है, इसकी जांच करवाई जा रही है। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप ही पूरा करना है। - रजनीश उपाध्याय, डीपीओ सह प्रभारी बीईओ डुमरांव

महरौरा प्राथमिक विद्यालय के नये भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

महरौरा प्राथमिक विद्यालय के नये भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।