Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

नाव पर मारपीट के दौरान सोन नद में दिव्यांग की डूबने से मौत, हत्या का आरोप

नाव पर मारपीट के दौरान सोन नद में दिव्यांग की डूबने से मौत, हत्या का आरोप

बच्चों के विवाद में गांव के लोगों पर मारपीट कर सोन में गिराने का इल्जाम

मवेशी खोजने नाव से सोन की दूसरी छोर जाने के दौरान घटना को दिया गया अंजाम 

केटी न्यूज/आरा

जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा के समीप बीच सोन में नाव पर मारपीट और धक्का-मुक्की के दौरान एक दिव्यांग युवक नदी में गिर पड़ा। जिससे सोन नद में डूबने से उसकी मौत हो गयी। मृत युवक कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी वार्ड नंबर 11 निवासी जगदीश पासवान का 30 वर्षीय बेटा हरेंद्र राम बताया जा रहा है। उसके परिजन गांव के कुछ लोगों पर बच्चों के

नाव पर मारपीट के दौरान सोन नद में दिव्यांग की डूबने से मौत, हत्या का आरोप

विवाद में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने आरोन लगाया कि मारपीट के दौरान धक्का देकर उसे सोन में गिरा दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया। उसके बाद शव का 

नाव पर मारपीट के दौरान सोन नद में दिव्यांग की डूबने से मौत, हत्या का आरोप

का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक हरेंद्र राम के भांजा रंजन ने बताया कि उसके मामा पैर-हाथ से दिव्यांग थे। बुधवार की सुबह वह घर के बच्चों को नाव से स्कूल छोड़ने के लिए सोन नदी के दूसरी ओर मदही गांव गए थे। उसी दौरान गांव के ही कुछ व्यक्तियों से बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि तब बात खत्म हो गयी थी। गुरुवार की दोपहर वह मवेशी खोजने नाव से सोन नदी के दूसरी ओर जा रहे थे। तभी आरोपित भी नाव पर आ गये और उनके साथ

नाव पर मारपीट के दौरान सोन नद में दिव्यांग की डूबने से मौत, हत्या का आरोप

मारपीट करने लगे। उसी दौरान आरोपितों द्वारा उन्हें नाव से धक्का दे दिया। उसके कारण वह सोन में गिर गये और डूबने से उनकी मौत हो गई। रंजन ने गांव के ही सनम, पवन, सुदर्शन भगत सहित अन्य पर एक दिन पूर्व हुए झगड़े के विवाद में दिव्यांग मामा को मारपीट और धक्का देकर सोन नदी गिरा कर हत्या करने का

नाव पर मारपीट के दौरान सोन नद में दिव्यांग की डूबने से मौत, हत्या का आरोप

आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक अपने चार भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में तीन बहन और तीन भाई हैं। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।