Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

डॉ. रमेश सिंह फिर बने बक्सर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, मिली बधाई

जिला फुटबॉल संघ की कमान एक बार फिर अनुभवी खेलप्रेमी व शिक्षाविद् डॉ. रमेश सिंह को सौंप दी गई है, जबकि सचिव पद पर जनार्दन यादव निर्विरोध चुने गए हैं।

डॉ. रमेश सिंह फिर बने  बक्सर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, मिली बधाई

डॉ. रमेश सिंह फिर बने  बक्सर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, मिली बधाई

-- खिलाड़ियों को गांव-गांव से मंच देने पर दिया जाएगा जोर, फुटबॉल को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव 

जिला फुटबॉल संघ की कमान एक बार फिर अनुभवी खेलप्रेमी व शिक्षाविद् डॉ. रमेश सिंह को सौंप दी गई है, जबकि सचिव पद पर जनार्दन यादव निर्विरोध चुने गए हैं। 

डॉ. रमेश सिंह फिर बने  बक्सर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, मिली बधाई

बुधवार को संत जॉन सेकेंडरी स्कूल सभागार में आयोजित संघ की वार्षिक आमसभा एवं चुनावी बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं डॉ. रमेश सिंह ने की, जबकि बिहार फुटबॉल संघ की ओर से रविन्द्र प्रसाद सिंह ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की और निष्पक्षता सुनिश्चित की।

डॉ. रमेश सिंह फिर बने  बक्सर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, मिली बधाई

इस बैठक में जिले के 16 मान्यता प्राप्त क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें अनुभव और समर्पण को प्राथमिकता दी गई।

डॉ. रमेश सिंह फिर बने  बक्सर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, मिली बधाई

-- युवाओं को दिशा देना है प्राथमिकता

दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ. सिंह ने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य फुटबॉल खेल को गांव-गांव तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि संघ का प्रयास होगा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाओं को मंच और संसाधन मुहैया कराकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष संघ ने कई स्थानीय टूर्नामेंट्स और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है।

डॉ. रमेश सिंह फिर बने  बक्सर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, मिली बधाई

-- प्रशिक्षण और आधारभूत ढांचे को मिलेगी मजबूती

सचिव चुने गए जनार्दन यादव ने भरोसा दिलाया कि आगामी सत्र में खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र और बेहतर खेल ढांचे के निर्माण पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी, जिससे महिला फुटबॉल को भी नया आयाम मिलेगा।

डॉ. रमेश सिंह फिर बने  बक्सर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, मिली बधाई

वहीं, बिहार फुटबॉल संघ के पर्यवेक्षक रविन्द्र प्रसाद सिंह ने डुमरांव में खेल को लेकर क्लबों की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि यही समर्पण बना रहा, तो बक्सर से राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अवश्य निकलेंगे।

डॉ. रमेश सिंह फिर बने  बक्सर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, मिली बधाई

कार्यक्रम के अंत में निर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को सभी क्लब प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, लोगों ने डॉ. रमेश सिंह को एक बार फिर से बक्सर जिला फुटबॉल संघ का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है और कहा है कि इनके अथाह अनुभव तथा बेहतर कार्यशैली से बक्सर में फुटबॉल खेल का विकास होगा।

डॉ. रमेश सिंह फिर बने  बक्सर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, मिली बधाई

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।