बकरीद को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, सोनवर्षा थाना में शांति समिति की बैठक

आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को सोनवर्षा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए।

बकरीद को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, सोनवर्षा थाना में शांति समिति की बैठक

केटी न्यूज/नावानगर 

आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को सोनवर्षा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान पर्व के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी बकरीद पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही पर्व के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने पर भी चर्चा हुई। प्रशासन द्वारा पर्व को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने की बात कही गई। बैठक में जिप सदस्य राजीव कुमार उर्फ राजू यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मंटू पटेल, कलामुद्दीन, सरपंच प्रतिनिधि ललीत भानू, अजमेर खां, मुन्ना तिवारी, रामधनेश तिवारी, हरकुलश चौधरी, कौसर अली समेत अन्य थे।