Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

आज भी पगडंडियों के सहारे घर पहुंचने को मजबूर वार्ड 13 के नागरिक

चौसा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 13 में आज भी दर्जनों से अधिक परिवार पगडंडियों के सहारे अपने घरों तक आने-जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से पक्की सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक उनकी समस्या पर किसी भी जनप्रतिनिधि या विभाग ने ध्यान नहीं दिया है। लगातार हो रही उपेक्षा के कारण ग्रामीणों को बरसात हो या धूप, कीचड़भरे और संकरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

आज भी पगडंडियों के सहारे घर पहुंचने को मजबूर वार्ड 13 के नागरिक

केटी न्यूज/चौसा  

स्थानीय निवासी बिजंती दैवी, बिरेंद्र बीन, सुदामा बीन, बबन बीन सहित कई लोगों ने बताया कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है। पक्की सड़क न होने की वजह से किसी भी आपात स्थिति में एंबुलेंस और वाहन घर तक नहीं पहुँच पाते, जिससे कई बार गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पक्की सड़क निर्माण की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का समाधान निकाला जाए।

आज भी पगडंडियों के सहारे घर पहुंचने को मजबूर वार्ड 13 के नागरिक

नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि अब वे वादों और आश्वासनों के भरोसे नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहते हैं। वार्ड 13 के लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार उनकी आवाज जिम्मेदारों तक पहुँचे और लंबे समय से चली आ रही इस बुनियादी समस्या का समाधान मिले।इस सम्बंध में वार्ड 13 के वार्ड पार्षद छोटेलाल चौधरी ने बताया कि इसके लिए पूर्व में योजना दी गई है। वही, नगर पंचायत पदाधिकारी से बात करनी चाही उनसे बात न हो सकी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।