Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बक्सर में एनडीए प्रत्याशी के प्रधान कार्यालय का हुआ उदघाटन, मौजूद रहे कई दिग्गज

बक्सर में एनडीए प्रत्याशी के प्रधान कार्यालय का हुआ उदघाटन, मौजूद रहे कई दिग्गज

- बक्सर है तैयार, 4 जून को 400 पार - प्रदीप राय

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में एनडीए प्रत्याशी के प्रधान कार्यालय का हुआ उदघाटन, मौजूद रहे कई दिग्गज

मंगलवार को बक्सर में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के प्रधान कार्यालय का उदघाटन किया गया। इस मौके पर भाजपा, जदयू, हम, लोजपा समेत एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे। जबकि कार्यालय के उदघाटन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद उपस्थित थे।

बक्सर में एनडीए प्रत्याशी के प्रधान कार्यालय का हुआ उदघाटन, मौजूद रहे कई दिग्गज

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है। लोगों को अपना प्रधानमंत्री चुनना है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। उन्होंने खुद को नरेन्द्र मोदी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने वाराणसी में विकास की गंगा बहाई है उसी तरह से मैं भी बक्सर का विकास करना चाहता हूं।

बक्सर में एनडीए प्रत्याशी के प्रधान कार्यालय का हुआ उदघाटन, मौजूद रहे कई दिग्गज

वही उन्होंने कहा कि पूरे देश में एनडीए की लहर चल रही है। विपक्ष के पास न नेता है न नीति और नियत। वही इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता सह होटल व्यवसायी प्रदीप राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अबकी बार चार सौ के पार का जो नारा दिया है वह इस बार साकार होने जा रहा है

बक्सर में एनडीए प्रत्याशी के प्रधान कार्यालय का हुआ उदघाटन, मौजूद रहे कई दिग्गज

और उसमें एक बक्सर की सीट भी शामिल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चार जून को 400 पार होगा। बक्सर संसदीय क्षेत्र की जनता इस बार मिथिलेश तिवारी को रिकार्ड मतो से जीता केन्द्र में एनडीए का कमल खिलाने का काम करेगी। प्रदीप राय ने कहा कि बक्सर संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी को कोई टक्कर देने वाला भी नहीं है।

बक्सर में एनडीए प्रत्याशी के प्रधान कार्यालय का हुआ उदघाटन, मौजूद रहे कई दिग्गज

उन्होंने कहा कि बक्सर की सीट पहले से भी एनडीए के खाते में रही है। इस बार सबसे बड़ी जीत होने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से जनता काफी खुश है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह दिखाई भी पड़ रहा है। इस मौके पर भाजपा, जदयू, हम, लोजपा समेत एनडीए के सभी घटकों के सैकड़ो नेता मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।