Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए
Keshav Times

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की कृपा से बच गईं सैकड़ों जानें

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की कृपा से बच गईं सैकड़ों जानें
बाबा ब्रम्हाश्वर नाथ मंदिर

अगर दूसरे ट्रैक से अन्य ट्रेन गुजरती तो होती अधिक मौतें 

केटी न्यूज/डुमरांव 

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की कृपा से बच गईं सैकड़ों जानें

दानापुर डिविजन के रघुनाथपुर में बुधवार को हुए रेल हादसे में चार यात्रियों की जान चली गई, वहीं 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रेल हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें ट्रेन की दो बोगी पलट गई थी, वहीं 21 बोगी पटरी से उतर गई थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक बोगी तो 90 डिग्री के एंगल में घूम गई थी। वहीं उसके साथ की तीन से चार बोगी आपस में सट गई थी। इतना भीषण हादसा होने के बाद भी जानमाल की कम से कम क्षति होने को स्थानीय लोग बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की कृपा बता रहे हैं। कैथी पंचायत के मुखिया कुंदन सिंह, पोखरहां पंचायत के मुखिया श्री भगवान सिंह, पूर्व सरपंच ललन सिंह,

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की कृपा से बच गईं सैकड़ों जानें

अनिल कुमार, विंदेश्वरी सिंह, पोखरहां सरपंच काशीनाथ व अन्य ने कहा कि हादसा जितना भीषण था, उसकी तुलना में जानमाल की क्षति न के बराबर हुई है। यह कहीं न कहीं बाबा भोलेनाथ व ब्रह्मेश्वर नाथ की कृपा के कारण ही हुआ है। उन्होंने कहा कि हादसे के दौरान ही अगर विपरित दिशा से कोई अन्य ट्रेन गुजरती तो उड़िसा के बालासोर जैसी बड़ी घटना हो सकती थी। हालांकि यह भोलेनाथ की ही कृपा रही कि घटना में महज चार लोगों की ही जान गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।