वैना में चैता की सुरलहरियों पर झूमे श्रोता, हनुमान जन्मोत्सव पर रातभर सजा संगीत का रंग

स्थानीय प्रखंड के वैना गांव में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित दो गोला चैता गायन कार्यक्रम ने पूरे इलाके को भक्तिमय और सांगीतिक माहौल से सराबोर कर दिया। हनुमान सेवा समिति वैना के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां लोक संगीत की मधुर धुनों पर लोग झूमते नजर आए। कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरांव विधायक राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन तथा चौगाई जिला परिषद सदस्य बंटी शाही ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र और फूलमाला भेंट कर किया गया।

वैना में चैता की सुरलहरियों पर झूमे श्रोता, हनुमान जन्मोत्सव पर रातभर सजा संगीत का रंग

केटी न्यूज/नावानगर 

स्थानीय प्रखंड के वैना गांव में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित दो गोला चैता गायन कार्यक्रम ने पूरे इलाके को भक्तिमय और सांगीतिक माहौल से सराबोर कर दिया। हनुमान सेवा समिति वैना के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां लोक संगीत की मधुर धुनों पर लोग झूमते नजर आए। कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरांव विधायक राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन तथा चौगाई जिला परिषद सदस्य बंटी शाही ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र और फूलमाला भेंट कर किया गया। वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों व्यास शिवनारायण यादव और गोपाल यादव का स्वागत विधायक राहुल सिंह द्वारा किया गया।

चैता गायन की प्रस्तुति में दोनों व्यासों ने अपनी सुमधुर आवाज और पारंपरिक शैली से श्रोताओं का मन मोह लिया। रातभर चले इस सांगीतिक मुकाबले में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक चैता प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बनाए रखा। कार्यक्रम में मौजूद लोग पूरी रात लोकगीतों की धुन पर झूमते रहे। इस मौके पर मृत्युंजय ओझा, रामाकांत सिंह, अशोक चौबे, प्रिय रंजन चौबे, राकेश चौबे, मनोज चौबे, संतोष चौबे समेत हनुमान सेवा समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। साथ ही सभी सक्रिय सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।