Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

दशहरा और दीपावली की शांति के लिए धर्मगुरुओं और नागरिकों के साथ बैठक

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने आज दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों को शांति से मनाने के लिए धर्मगुरुओं और सम्‍भ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की।

दशहरा और दीपावली की शांति के लिए धर्मगुरुओं और नागरिकों के साथ बैठक

केटी न्यूज़/बलिया

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने आज दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों को शांति से मनाने के लिए धर्मगुरुओं और सम्‍भ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। 

बैठक में जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं और नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। धर्मगुरुओं और नागरिकों ने कहा कि त्योहारों को आपसी सौहार्द से मनाया जाएगा और जनपद में कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। 

जिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें, जिससे माहौल बिगड़ सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या हो, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। अगर कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति बनी रहनी चाहिए और बच्चों को सही दिशा में बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जाति, धर्म या संप्रदाय पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की सलाह दी गई। यदि कोई समस्या या सूचना हो, तो तुरंत प्रशासन को बताएं, और प्रशासन हर संभव मदद करेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।