Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

डुमरांव नगर परिषद ने शुरू की आवास योजना, 350 परिवारों को मिलेगा लाभ

नगर परिषद ने शहर के बेघर और वंचित परिवारों के लिए खुशखबरी दी है। ऐसे परिवार जिन्हें अब तक पक्के मकान का सपना भी पूरा नहीं हो सका था, उन्हें अब आवास योजना के तहत पक्का घर बनाने का अवसर मिलेगा। नगर परिषद द्वारा वर्ष 2024-25 में कुल 350 लाभुकों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

डुमरांव नगर परिषद ने शुरू की आवास योजना, 350 परिवारों को मिलेगा लाभ

डुमरांव नगर परिषद ने शुरू की आवास योजना, 350 परिवारों को मिलेगा लाभ

 केटी न्यूज/डुमरांव   

नगर सिटी प्रबंधक एस. सिन्हा ने जानकारी दी कि सोमवार को वार्ड एक की प्रमिला देवी, गीता देवी, कल्पवती देवी और मुनी देवी को योजना का पहला लाभ दिया गया। इन सभी को पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई। इस अवसर पर लाभुकों को बुलाकर उन्हें कार्यादेश भी सौंपा गया, ताकि वे घर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकें।

डुमरांव नगर परिषद ने शुरू की आवास योजना, 350 परिवारों को मिलेगा लाभ

इसी तरह अन्य लाभार्थियों को भी कार्यादेश उनके-अपने वार्ड पार्षदों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक चयनित परिवार को कुल ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें पहली और दूसरी किस्त में एक-एक लाख रुपये और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

डुमरांव नगर परिषद ने शुरू की आवास योजना, 350 परिवारों को मिलेगा लाभ

नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि इस योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, जिनके पास अब तक स्थायी छत नहीं थी। बेघर परिवारों को चयनित कर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत राशि हस्तांतरित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में भी पात्र परिवारों को चिन्हित कर उन्हें योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि शहर में कोई भी परिवार खुले आसमान तले रात न बिताए। इस पहल से नगर के गरीब परिवारों में उत्साह है और लोग अब अपने घर के सपने को हकीकत में बदलते देख रहे हैं।

डुमरांव नगर परिषद ने शुरू की आवास योजना, 350 परिवारों को मिलेगा लाभ

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।