Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा
Keshav Times

चौसा में फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने शांतिपूर्व माहौल में पर्व मनाने का दिया संदेश

चौसा में फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने शांतिपूर्व माहौल में पर्व मनाने का दिया संदेश

- बूटों की थाप से असमाजिक तत्वों में मचा हड़कंप

शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिसबल ने किया नगर पंचायत व पंचायत क्षेत्र में फ्लैग मार्च

केटी न्यूज/चौसा 

चौसा में फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने शांतिपूर्व माहौल में पर्व मनाने का दिया संदेश

रविवार की दोपहर अचानक से नगर पंचायत के अलावा ग्रामीण इलाकों में भारी पुलिस बल पहुंच गई। अचानक से विशेष पुलिस के कदम ताल व बूटों को थाप से चौसा के क्षेत्र थर्रा गया। जहा गलत कार्य करने वाले अराजक तत्व के लोगों में हड़कम्प मच गई। हालांकि, ये पुलिस बल चुनाव में शांतिपूर्ण चुनाव की व्यवस्था को लेकर कदम ताल की गई।

चौसा में फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने शांतिपूर्व माहौल में पर्व मनाने का दिया संदेश

बता दें कि आगामी एक जून को बक्सर लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर प्रशासन शांतिपूर्ण व निर्भीक चुनाव को लेकर हर तरह की तैयारी की जा रही है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराये जाने को लेकर मुफस्सिल थाना के एस आई सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा थाने के नगर पंचायत क्षेत्रों फ्लैग मार्च निकाल कर लोगो को भयमुक्त माहौल में चुनाव में भाग लेने का संदेश दिया तो दूसरी तरफ शराब माफिया व तस्करी पर छापेमारी भी की।

चौसा में फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने शांतिपूर्व माहौल में पर्व मनाने का दिया संदेश

पुलिस बल सबसे पहले अखौरीपुर गोला, नारायणपुर, खिलाफतपुर, चौसा स्टेशन, नरबतपुर आदि गांवों के गली-गली में फ्लैग मार्च की गई। वही लोगो को निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में वोटिंग में भाग लेने की अपील की। इस फ्लैग मार्च से जहां लोग शान्ति वातावरण महशूस करने लगे तो दूसरी तरफ अराजक तत्वों में पुलिस का भय बन गया।

चौसा में फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने शांतिपूर्व माहौल में पर्व मनाने का दिया संदेश

इसी तरह शाम को चौसा बाजार, हादीपुर, मिश्रवलिया, कम्हरिया, कमरपुर आदि गांवों में भी फ्लैग मार्च निकली गई। पुलिस बल के फ्लैग मार्च से गलत धंधा करने वालों में भी भय बना हुआ है। इस फ्लैग मार्च के तहत शांति व्यव्स्था भंग करने वाले व शराब माफियाओं की टोह भी ली गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।