केसठ मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन बुधवार को केसठ मंडल में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

केसठ मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

केटी न्यूज/केसठ 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन बुधवार को केसठ मंडल में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता कमलेश प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रिय व्रत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सोनू कुशवाह, जमुना बारी बूथ अध्यक्ष कमलेश दुबे और लक्ष्मीकांत तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा, देशहित में किए गए कार्य और उनके नेतृत्व में भारत की बढ़ती शक्ति पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के सेवा ही संगठन के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी जी का जीवन देश के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके नेतृत्व में भारत नए आयाम छू रहा है।