आंख का इलाज कराने बेटे के पास पंजाब जा रही थी ट्रेन से गिर कर मौत

आंख का इलाज कराने बेटे के पास पंजाब जा रही थी ट्रेन से गिर कर मौत

- खड़ी पैसेंजर ट्रेन में वाशरूम इस्तेमाल करने गयी थी महिला, तभी खुल गयी गाड़ी 

- हड़बड़ी में उतरने के चक्कर में ट्रेन से गिरी महिला और चली गयी जान

केटी न्यूज/आरा 

आरा रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत महिला बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा गांव निवासी रामकिशोर सिंह की 69 वर्षीया पत्नी देवांती देवी थी। राम किशोर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ आंख का इलाज कराने अपने बेटे के पास पंजाब के अंबाला जा रहे थे।

उसे लेकर दोनों तीन नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उस समय प्लेटफार्म पर एक पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। उनकी पत्नी बाथरूम करने पैसेंजर ट्रेन के टायलेट में चली गयी। उसी समय ट्रेन खुल गयी। उसे देख हड़बड़ा कर ट्रेन से उतरने लगी। उस कारण वह असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे चली गई।

उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद जीआरपी की मदद से उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जाता है कि महिला को दो पुत्र ओमजी सिंह और बिट्टू सिंह है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।