Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम मंे उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम मंे उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

सभी शिवालयों में गूंजते रहा बोल बम के नारे

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

पवित्र सावन मास की दूसरी सोमवारी पर जिले भर के शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़े रहा। आकर्षण का केन्द्र ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्महेश्वर नाथ शिव मंदिर था। जहां अल सुबह से ही जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। बक्सर के रामरेखा घाट से जल लेकर बाबा को जलाभिषेक करने वाले कांवरियों के अलावे बड़ी संख्या में

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम मंे उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

जिले तथा पड़ोसी जिले भोजपुर के 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दूसरी सोमवारी पर ब्रह्मेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर तथा ब्रह्मपुर चौरास्ता के आस पास प्रशासनिक व्यवस्था भी काबिले तारीफ थी। कई जगहों पर ड्राप गेट व वाहन पार्किंग जोन बना भीड़ नियंत्रित करने का प्रयास किया गया था। वही चार

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम मंे उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

जगहों पर बनाए गए नियंत्रण कक्ष से वरीय अधिकारी पल पल की स्थिति का निगाहबानी करते दिखे। इसके अलावे बक्सर के गौरीशंकर मंदिर, नाथ मंदिर, डुमरांव के जंगलीनाथ शिव मंदिर, महरौरा शिव मंदिर, लंगटू महादेव शिव मंदिर, कचईनियां के कंचनेश्वर शिव मंदिर तथा मुंगाव का मुंगेश्वरनाथ शिव मंदिर भी शिवभक्तों के आकर्षण का

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम मंे उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

केन्द्र बना रहा। सुबह से दोपहर तक विभिन्न मार्गों पर शिवभक्तों की आवाजाही लगी रही। इस दौरान उनके द्वारा लगाए गए जयकारे से माहौल शिवमय बना रहा। बता दें कि मंगलवार से अधिमास की शुरूआत हो रही है। इस सोमवारी के अब एक महीने के बाद फिर से सावन शुक्ल पक्ष शुरू होगा। दूसरी सोमवारी शांतिपूर्ण संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।